देहरादून। राजपुर क्षेत्र में एक साल पहले हुई अजय बटेजा हत्या मामले में पुलिस ने फरार 25 हजार की इनामी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही सुपारी देकर अपने भाई की हत्या करवाई थी। पुलिस इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार 26 मई 2025 को जतिन कुमार निवासी जीएमएस रोड ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत में बताया गया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके भाई अजय बटेजा की जाखन स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से कई संदिग्धों से पूछताछ की। जिसके बाद उन पर नजर रखी गई।
#ऑपरेशन_प्रहार#एसएसपी_देहरादून के नेतृत्व में #दून_पुलिस को मिली एक और सफलता
01 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना में वांछित 25 हज़ार की ईनामी अभियुक्ता आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
प्रॉपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही सुपारी देकर कराई थी अपने भाई की हत्या pic.twitter.com/DUa67BeFj1
— Dehradun Police Uttarakhand (@DehradunPolice) May 24, 2026
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर जैकी भी इस हत्याकांड में शामिल है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी जैकी को मुजफ्फरनगर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद इस घटना में शामिल उसकी महिला मित्र और दूसरे लोगों के बारे में पता चला।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया घटना के संबंध में थाना राजपुर पुलिस ने पहले ही राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, अब पुलिस ने राजन की 25 हजार इनामी महिला आरोपी प्रेमिका हुमेंरा उर्फ जोया को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार अमित भटेजा की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Related






