परिवर्तन महासम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार

परिवर्तन महासम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार



देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन महासम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी जुटे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी की ओर से किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा।

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य करन माहरा ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कैंट क्षेत्र में एकजुट होकर जनता के मुद्दों को उठाने की बात कही। कार्यक्रम के आयोजक नवीन जोशी ने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी कैंट विधानसभा में संगठन की सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने का काम कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कैंट विधानसभा के प्रत्येक बूथ और क्षेत्र तक पहुंचकर जनसंवाद को और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीप वोहरा और गोपाल सिंह गड़िया ने किया।







Naveen Joshi,Parivartan Mahasammelan