देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के मौके पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां पढ़ रहे बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा की। बच्चों ने सीएम धामी के लिए जन्मदिवस पर गाना गया, जिस पर सीएम धामी भावुक नजर आए। इसके बाद सीएम धामी ने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और खुश भी नजर आए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। हर बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि, दिव्यांगजन का सशक्तिकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और लगातार प्रयास से जीवन की हर चुनौती को पार किया जा सकता है।
अपने जन्मदिवस पर आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में बच्चों के बीच बिताए पल बेहद भावुक और अविस्मरणीय रहे। pic.twitter.com/bDq0nCNbmi
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 16, 2026
मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर पूरे विश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम धामी ने कहा कि, मनुष्य हर दिन सोने के बाद जब प्रातः काल उठना है वो उसका जन्म ही होता है। क्योंकि वो नए दिन में आता है। ऐसे में इस अवतरण दिन पर उनका प्रयास रहता है कि बच्चों के बीच जाएं और उनके साथ कुछ देर रह कर बातचीत करे। साथ ही उन्होंने कहा कि, एनआईबीएच के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम काम किए हैं और योजनाएं बनाई हैं। साथ ही इन सभी दिव्यांग बच्चों को हर तरह से सक्षम बनाने का काम किया जा रहा है।
Related
CM Dhami,differently-abled children,Pushkar Singh Dhami













