सुभारती में छह दिवसीय गर्ल्स एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न

सुभारती में छह दिवसीय गर्ल्स एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न



देहरादून। रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में महिंद्रा एंड महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सीएसआर पहल के तहत आयोजित गर्ल्स एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का ’सर्टिफिकेट वितरण व पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ। यह छह दिवसीय कार्यक्रम 25 से 31 मार्च तक चला और इसमें छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल, पेशेवर दक्षता और आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. हिमांशु ऐरन रहे। कुलपति ने कहा, ’यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि छात्राएं अपनी क्षमताओं को विकसित कर रही हैं और अपने भविष्य के लिए स्वयं को तैयार कर रही हैं।

इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों नवीन थपलियाल, रीता बिष्ट, मनीष नेगी, निकिता शर्मा और अमन कुमार ने छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल, डिजिटल दक्षता, संचार कौशल, टीम वर्क, समस्या समाधान और आत्म-प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षित किया।

समापन समारोह में छात्राओं को उनके सफल प्रशिक्षण के लिए प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। छात्राओं ने अपने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे उनकी क्षमता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन हुआ।