देहरादून। मयूर विहार कल्याण समिति (पंजीकृत) के वर्ष 2026-2028 के लिए चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी पी.के. तिवारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी पी. वशिष्ठ की देखरेख में पूरी कराई गई।
चुनाव में कुल 82 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से 2 मत अमान्य पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राम ऋषि पाल सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 63 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार मेहता को 17 मत मिले। इस प्रकार राम ऋषि पाल सिंह ने 46 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
कोषाध्यक्ष पद पर संदीप आर्य निर्वाचित हुए। उन्हें 67 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी चंद्र प्रकाश शर्मा को 13 मत मिले। इस तरह संदीप आर्य ने 54 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। इसके अतिरिक्त कई पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया, जिनमें पी.के. सिंह को उपाध्यक्ष, प्रदीप भट्ट को सचिव, एच.एस. बरगली को संयुक्त सचिव तथा आर.के. अग्रवाल को लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में पी.के. चिटकारा, एस.के. नौटियाल, एफ.एस. हसन, एम.एस. बिष्ट, आर.ए. खान, सुनील कुमार वध एवं संजीव शर्मा का निर्विरोध चयन किया गया।
Related
Mayur Vihar,Mayur Vihar Welfare Committee,RA Khan,Ram Rishi Pal






