पीआरडी जवानों ने किया मंत्री आवास कूच

पीआरडी जवानों ने किया मंत्री आवास कूच



देहरादून। दो सूत्री मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने मंत्री आवास कूच किया। जब वह मंत्री आवास के पास पहुंचे तभी पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जिसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री आवास पहुंच अपना मांग पत्र सौंपा।

गुरूवार को यहां प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन से जुडे पीआरडी जवानों ने मंत्री रेखा आर्य के आवास के लिए कूच किया। पीआरडी जवान गांधी पार्क से घंटाघर, चकराता रोड होते हुए यमुना कालोनी स्थित मंत्री आवास के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनको बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गये। जिसके बाद उनका एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री आवास पर गया और अपना मांग पत्र सौंपा।

उनका कहना था कि पीआरडी संगठन की स्थापना तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त प्रान्त सशस्त्र कांस्टेबुलरी अधिनियम 1948 के अंतर्गत 11 दिसम्बर 1948 को की गयी थी। इसका उददेश्य प्रदेश में सामुदायिक सद्भावना एंव शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा नागरिकों को अनुशासित आत्मनिर्भर एवं संगठित बनाना था। तब से लेकर आज तक पीआरडी के जवान एवं कार्मिक प्रदेश में शांति-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न राजकीय एवं सामाजिक कार्यो के निर्वहन में निरन्तर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ डीए लागू किया जाये तथा 365 दिन का वर्षभर नियमित रोजगार दिया जाये।







Minister Residence,PRD,PRD Personnel