- 17 जुलाई को दून में आयोजित होगा ’छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
- पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वरिष्ठ नेताओं संग की बैठक
देहरादून। कांग्रेस कोटा के बाद उत्तराखंड में भी ’छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। आगामि 17 जुलाई को कांग्रेस के शीर्ष नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का उद्घोष करेंगे।
माननीय नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत कोटा के बाद अब देहरादून में आयोजित होने वाले विशाल छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रमुखों के साथ विस्तृत बैठक एवं… pic.twitter.com/ag0AdVadFd
— Ganesh Godiyal (@UKGaneshGodiyal) July 10, 2026
जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी के सम्बन्ध में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड यशपाल आर्य, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी मनोज यादव, विधायक मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम सिंह आर्य, विनोद कुमार, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व युवा अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सोशल मीडिया के अभिनव थापर, सूरत सिंह नेगी, राजेन्द्र शाह, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, जिलाध्यक्ष पछुवादून संजय किशोर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा आदि उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा जिसका संदेश प्रत्येक युवा तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों ने देश एवं प्रदेश के युवकों का भविष्य चौपट कर दिया है। उच्च शिक्षा के बावजूद भी प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है।
Related
Chhatron ki Goonj,Ganesh godiyal






