शेख इकबाल हुसैन बने राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी एकता मंच के पैट्रन मेंबर

शेख इकबाल हुसैन बने राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी एकता मंच के पैट्रन मेंबर



देहरादून। अखिल भारतीय स्वर्ण शिल्पी एकता मंच ने देहरादून निवासी शेख इकबाल हुसैन को संगठन का पैट्रन मेंबर (संरक्षक सदस्य) नियुक्त किया है। संगठन की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रबंध समिति ने शेख इकबाल हुसैन की पृष्ठभूमि, योग्यता और अनुभव को देखते हुए उन्हें संगठन में यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। पैट्रन मेंबर के रूप में वे संगठन की गतिविधियों के संचालन, बैठकों के आयोजन और नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने में सहयोग करेंगे।

स्वर्ण शिल्पी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिदास उमापति सिन्हा राय, महासचिव अमजद अली (चेन्नई) और कोषाध्यक्ष एम. रहमान भुट्टो (दिल्ली), उपाध्यक्ष शेख जान मोहम्मद (हैदराबाद), उपाध्यक्ष मनोज मंडल (मेरठ), संयुक्त सचिव विकास रंजन बाघ (मुंबई), संयुक्त सचिव शेख इमरान अली (कोयंबटूर), संयुक्त कोषाध्यक्ष मिराज उद्दीन मलिक (हिसार), सहायक कैशियर शेख सरिफुल हसन (जोधपुर), अकाउंटेंट कार्तिक भूमिक (दिल्ली), संयुक्त अकाउंटेंट इलियास मोल्ला (जयपुर) और मीडिया प्रभारी अविनाश चंद्र (दिल्ली) ने भी शेख इकबाल हुसैन को बधाई दी है। शेख इकबाल हुसैन ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वर्ण शिल्पी समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सदस्यों के हितों के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।







Rashtriya Swarn Shilpi Ekta Manch,Sheikh Iqbal Hussain,Swarn Shilpi Ekta Manch