देहरादून। वार्ड नंबर 88 मेंहूंवाला कांग्रेस पद प्रत्याशी सुलेमान अंसारी ने क्षेत्र में विकास कार्यों की पोल खोलते हुए बताया कि क्षेत्र में विकास के नाम हमेशा से क्षेत्रवासियों को ठगा गया। अंसारी ने ये भी साफ शब्दों में कहा कि अगर जनता का सहयोग मिला और जीत हासिल हुई तो विकास किसे कहते है ये वक़्त आने पर बताया और दिखाया जाएगा।
जनता की परेशानियों को अपनी परेशानियां समझ कर हमेशा उनके साथ रहा था और रहूंगा। जनता के कार्य जैसे बिजली, पानी, राशन कार्ड, सड़क एवं नालियों बनाना हमारी प्राथमिकता होगी साथ ही नशे से क्षेत्र को मुक्त करना भी मेरा मकसद रहेगा।






